Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पड़ोसियों के बीच हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज करवाए मुकदमे

Bansal
2 months ago
बीकानेर: पड़ोसियों के बीच हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज करवाए मुकदमे

बीकानेर: पड़ोसियों के बीच हिंसक संघर्ष, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज करवाए मुकदमे

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बीदासर रोड रेलवे फाटक क्षेत्र में शुक्रवार को दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद शनिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष की ओर से श्रवण कुमार जाट ने अपने पड़ोसी गंगाराम ओड, उसके बेटे कैलाश ओड, नंदू, शोभा, चंदा, मंजू, फूला और जशोदा सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपित नाजायज रूप से उसके घर में घुस आए और उसके व उसकी पत्नी के साथ चौसांगी, कुल्हाड़ी व लाठियों से मारपीट की। साथ ही पत्नी की लज्जा भंग करने तथा गहने छीनकर ले जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कैलाश ओड ने श्रवण जाट एवं उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कैलाश का आरोप है कि श्रवण जाट और उसकी पत्नी ने उसके माता-पिता के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट की तथा गहने छीन लिए।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर परस्पर मामले दर्ज कर लिए हैं। दोनों प्रकरणों की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जो मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: