Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कई देशोंं में फरारी के बाद इनामी गिरफ्तार, मर्डर के मामले में रैकी का है आरोप

Bansal
2 months ago
कई देशोंं में फरारी के बाद इनामी गिरफ्तार, मर्डर के मामले में रैकी का है आरोप

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मर्डर के मामले में रैकी करने वाले इनामी को पुलिस ने खासी मशक्कत के बााद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवती राठौड़, सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी बीछवाल दिगपाल सिंह की टीम ने की है। पुलिस ने लंबे समय से मर्डर के मामले में रैकी करने वाले आरोपी को करीब दो सालों के बाद गिरफ्तार किया है। 


यह है मामला- 3 जुलाई 2024 को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह शाहरूख और परिवार के अन्य सदस्य शोभासर बारात में शामिल होकर वापिस बीकानेर की और आ रहे थे। इस दौरान हथियारोंं से लैस होकर गाड़ी में सवार होकर आए आरोपियों ने परिवादी की गाड़ी को टक्कर मारी। जिसके बाद गाडिय़ों से कई लोग हाथों में पिस्टल सहित अन्य हथियारों के साथ उतरे और जान से मारने की नियत से फायर किए। परिवादी ने बताया था कि आरोपियोंं ने शाहरूख पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 


पुलिस कार्रवाई- पुलिस ने मामले का दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया और प्रकरण में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में बारात में शामिल होने गए लोगों की रैकी करने वाला रूघवीर सिंह हत्या के बाद फरार हो गया था। लंबे समय से फरार होने के चलते पुलिस ने आरोपी पर इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाई और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी। जिसके बाद छतरगढ़ के 465 आरडी में रहने वाले रूघवीर सिंह पुत्र पन्ने सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए निगरानी की जा रही थी।

 

संदिग्ध गतिविधियों पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचनाओं के आधार पर दबिश दी। पुलिस पुछताछ में जानकारी सामने आयी है कि आरोपी ने हत्या के बाद फरार होकर दुबई, जार्जिया, अरमेनिया, हरियाणा, हनुमानगढ़, गंगानगर, पंजाब में फरारी काटी। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी से पुछताछ में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी दिगपाल सिंह, विनोद कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रवि कुमार, रामनिवास, भगवानााराम, राजकमल, परमेश्वरी, सुरजाराम शामिल रहें। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: