खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो और तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बीछवाल पुलिस टीम ने थानाधिकारी दिगपाल सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी को पकड़ा है। पुलिस टीम ने जनवरी 2026 में कारवाई करते हुए एमडीएमए जब्त की थी। इस प्रकरण में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर जुर्म प्रमाणित पाए जाने के बाद 37 पुलिस एक्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पांच हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद एसआई राजकुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए फिरोज उर्फ जग्गू पुत्र शहजाद अली निवासी भुट्टों का बास को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो प्रकरणों में वांछित था और तीन मुकदमें दर्ज है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ