Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश की चेतावनी,अब तक 25 फीसदी कम बरसात

Bansal
2 months ago
राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश की चेतावनी,अब तक 25 फीसदी कम बरसात

 

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश की चेतावनी,अब तक 25 फीसदी कम बरसात
बीकानेर। राजस्थान में मानसून का असर एक बार फिर दिखाई दे सकता है। पहले पूर्वी और बाद में पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार को प्रदेश के 15 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश दौसा के बसवा में 32 एमएम (मिलीमीटर) दर्ज की गई है। अलवर, धौलपुर, बूंदी और कोटा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में इस सीजन में अब तक सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सो में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां आगामी दो-तीन दिन तक जारी रह सकती हैं।
हालांकि कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में 20-21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अब तक बारिश की स्थिति
पश्चिमी राजस्थान में भी होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 22 से 28 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान केवल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश हुई है।
श्रीगंगानगर में पारा 42.5 डिग्री: राजस्थान में सबसे गर्म इलाका अभी भी श्रीगंगानगर ही बना हुआ है। पिछले 10 में से 9 दिन श्रीगंगानगर ही प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 42.5, जबकि न्यूनतम 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: