Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कंवरसेन लिफ्ट नहर से पानी चोरी:दो लोगों पर मामला दर्ज, लगातार दूसरे दिन कार्रवाई

rk
2 months ago
कंवरसेन लिफ्ट नहर से पानी चोरी:दो लोगों पर मामला दर्ज, लगातार दूसरे दिन कार्रवाई


 कंवरसेन लिफ्ट नहर से पानी चोरी:दो लोगों पर मामला दर्ज, लगातार दूसरे दिन कार्रवाई
बीकानेर।  राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और जिला प्रशासन के पानी चोरी रोकने के सख्त निर्देशों के बाद नहर विभाग ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की है। लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र के उदेशिया रोही में कंवरसेन लिफ्ट नहर से पानी चोरी का मामला पकड़ा गया है। सहायक अभियंता गोविंद सिंह दईया ने लूणकरणसर पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।अधिकारियों ने बताया कि उदेशिया निवासी सुनील कुमार मूंड और अमराराम अवैध रूप से पाइप लगाकर नहर से पानी चोरी कर रहे थे। इस चोरी के कारण नहर के अंतिम छोर के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा था। दोनों आरोपियों ने नहर में पाइप लगाकर अपने खेतों में पानी पहुंचाया था।
सहायक अभियंता ने बताया कि इस तरह की पानी चोरी से नहर के अंतिम छोर के किसानों को भारी नुकसान होता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि उपखंड कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता निखिल राज सिंह गश्त पर थे। इस दौरान कंवरसेन लिफ्ट नहर की आरडी 315 से 316 के मध्य दायीं तरफ, पटवार हल्का सुरनाणा ग्राम उदेशिया के पास पानी चोरी के साक्ष्य मिले। मौके पर देखा गया कि नहर की आरडी 315-600 के पास एक किसान ने नहर का पटड़ा, डोला और लाइनिंग क्षतिग्रस्त कर 2 इंच का पाइप स्थायी रूप से नहर में डालकर पानी चोरी किया जा रहा था।
इसी प्रकार नहर की आरडी 315-900 के पास दूसरे किसान द्वारा भी नहर का पटड़ा, डोला और लाइनिंग क्षतिग्रस्त कर 2 इंच का पाइप डालकर पानी चोरी किया जा रहा था। इन दोनों ही घटनाओं में पाइप का एक सिरा नहर में और दूसरा सिरा कृषक के खेत में बने ओपन वेल में डालकर पानी चोरी की जा रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर सहायक अभियंता गोविंद सिंह, अधिशासी अभियंता रामस्वरूप साहू और पटवारी बाबू सिंह पुलिस थाना लूणकरणसर से पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से नहर का पटड़ा खोदकर नहर से खेत में बने ओपन वेल तक डाले गए दोनों 2 इंच के पाइप निकाले गए। मौके से जब्त किए गए पाइपों को लूणकरणसर पुलिस थाने में जमा करा दिया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: