राजस्थान में मौसम अलर्ट: बीकानेर सहित इन 6 जिलों में अगले 2 घंटे में आंधी-बारिश की चेतावनी
राजस्थान में मौसम अलर्ट: बीकानेर सहित इन 6 जिलों में अगले 2 घंटे में आंधी-बारिश की चेतावनी
खुलासा ऑनलाइन। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पूरे दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जयपुर, अलवर, दौसा, कोटपुतली, बहरोड़ समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
गर्मी के बीच राहत के संकेत
प्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42.9°C दर्ज किया गया।
इन शहरों में 42°C के पार तापमान
बाड़मेर: 42.9°C, जैसलमेर: 42.8°C, फलोदी: 42.0°C, बीकानेर: 42.0°C, चूरू: 42.4°C, श्रीगंगानगर: 42.0°C
मौसम विभाग के अनुसार आंधी और हल्की बारिश के कारण उत्तरी राजस्थान में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, हालांकि यह राहत अस्थायी रहेगी और अगले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है। लोगों को तेज गर्मी और बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने, खुले में कम निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ