Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, लगातार एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ, यहां बारिश का अलर्ट

2 months ago
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, लगातार एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ, यहां बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, लगातार एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ, यहां बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में लगातार एक के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके असर से प्रदेश में इस सप्ताह मावठ का दौर चलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।

मौसम केन्द्र के अनुसार 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मावठ होने की प्रबल संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होने की संभावना है।

22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसी के साथ 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

24 और 25 जनवरी को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने व कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इधर, सोमवार को मौसम पलटा। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। माउंट आबू में रात का पारा छह डिग्री तक दर्ज किया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: