Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में मौसम मारेगा पलटी, इन 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

rk
2 months ago
राजस्थान में मौसम मारेगा पलटी, इन 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

राजस्थान में मौसम मारेगा पलटी, इन 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 14 मार्च को मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 से 15 मार्च के बीच कुछ इलाकों में हल्की आंधी और बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक है। सोमवार को चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट
प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी 3 से 4 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान 10 और 11 मार्च को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

आएगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की आंधी और बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

यहां येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 14 मार्च के लिए अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, नागौर और पाली जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: