Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में बदलेगा मौसम: 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

rk
2 months ago
राजस्थान में बदलेगा मौसम: 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में बदलेगा मौसम: 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

बीकानेर। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने प्रदेश में 27 मार्च से 30 मार्च तक मौसम में बड़े बदलाव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को भी राज्य के करीब 8 जिलों में मौसम बदलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर सहित कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली।

गुरुवार को बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जैसलमेर और जोधपुर के कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक बदला। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और कई जगहों पर धूलभरी तेज हवाएं चलीं। बीकानेर, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। वहीं दूसरी ओर बाड़मेर, कोटा, उदयपुर और जयपुर के कुछ दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी इलाकों में मौसम साफ रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

मौसम विभाग ने 28 मार्च से एक स्ट्रांग वेदर सिस्टम के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिसका असर पूरे राजस्थान में देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार 28 से 30 मार्च के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि कटी हुई या पकी हुई फसलें जो खेतों या खुले स्थानों पर रखी हैं, उन्हें सुरक्षित और ढके हुए स्थान पर रखा जाए, ताकि बारिश और ओलों से नुकसान से बचा जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #राजस्थान में बदलेगा मौसम: 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Share: