Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में बदला मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

1 week ago
राजस्थान में बदला मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

राजस्थान में बदला मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

खुलासा। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, शेखावाटी क्षेत्र सहित अजमेर और जयपुर संभाग के कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके चलते कई जिलों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक बाड़मेर में शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम केन्द्र ने रविवार के लिए अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर और टोंक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी, बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर अचानक तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

18–20 मार्च में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है, जिससे फिलहाल हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: