Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट

rk
2 weeks ago
बीकानेर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट

बीकानेर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट

बीकानेर न्यूज। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीकानेर सहित प्रदेश के कई इलाकों में आसमान में काली घटाएं छा गई हैं और मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

इन संभागों में बारिश और आंधी की संभावना

30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद मौसम बिगड़ सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

30-31 मार्च को ज्यादा असर

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 30 और 31 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा। इस दौरान इन संभागों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है: जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन और कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

अप्रैल की शुरुआत में भी राहत नही

अप्रैल के पहले सप्ताह में भी मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं हैं। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। बीते 24 घंटों में प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: जयपुर: 33.9°C, कोटा: 37.2°C, बारां: 35.2°C

मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: