Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में शनिवार से बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

1 week ago
राजस्थान में शनिवार से बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में शनिवार से बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में 14 और 15 मार्च को बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। IMD के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों सहित शेखावाटी क्षेत्र के कुछ अन्य जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 15 मार्च को जयपुर सहित अजमेर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों सहित आसपास के क्षेत्र में कहीं मेघगर्जन और आंधी-बारिश की संभावना है।

19 से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 से 21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा। जिसके असर से कहीं-कहीं आंधी-बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने और हीटवेव से भी राहत जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में तापमान की स्थिति
प्रदेश में अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान जहां 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बात करें न्यूनतम तापमान की तो फलोदी का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह बाड़मेर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भीलवाड़ा, जवाई डेम पाली और बीकानेर का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जयपुर का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर का 21.04 तो वहीं कोटा और चूरू का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि बीते दिनों राजस्थान में कई स्थानों के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। कई स्थानों का तापमान तो 40 को भी पार कर गया था लेकिन बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 से नीचे ही दर्ज किए जा रहे हैं जिससे लोगों के आंशिक ही सही लेकिन गर्मी से कुछ राहत तो मिली है। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जल्दी ही तापमान में औरर गिरावट आ सकती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: