Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : गोचर भूमि में पेड़ से लटका मिला एक सप्ताह पुराना शव,  नहीं हुई पहचान

3 months ago
बीकानेर : गोचर भूमि में पेड़ से लटका मिला एक सप्ताह पुराना शव,  नहीं हुई पहचान
बीकानेर : गोचर भूमि में पेड़ से लटका मिला एक सप्ताह पुराना शव,  नहीं हुई पहचान
 
बीकानेर। शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। शव की हालत और तेज दुर्गंध के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब एक सप्ताह पुराना है। घटना की सूचना शाम करीब 6:30 बजे मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
 
मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस के बीरबल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में शव को पेड़ से नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
 
इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा तथा असहाय सेवा संस्थान बीकानेर के कार्यकर्ताओं सहित राजकुमार खडग़ावत ने सराहनीय सहयोग दिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: