Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल

3 months ago
पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
 
पश्चिम बंगाल। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक करीब 61.11% मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कई इलाकों में मारपीट, नारेबाजी, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।
 
EVM पर आरोप और रिपोल की चेतावनी
भाजपा ने डायमंड हार्बर के फाल्टा इलाके में EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दावा किया गया कि मशीन में BJP के बटन पर टेप लगाकर उसे ब्लॉक किया गया। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन बूथों पर EVM में गड़बड़ी या टेप मिलने की शिकायत सही पाई जाएगी, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा।
 
कई जगह झड़प और लाठीचार्ज
फाल्टा में हंगामा कर रहे लोगों पर सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। वहीं साउथ 24 परगना में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC कार्यकर्ताओं पर उनकी कार का शीशा तोड़ने और सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश का आरोप लगाया। भवानीपुर में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को TMC समर्थकों ने घेरकर नारेबाजी की। वे एक पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
 
पिछले चुनाव का आंकड़ा
2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 सीटों में से 123 पर जीत दर्ज की थी। पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। भाजपा उम्मीदवार असीम कुमार सरकार ने EVM गड़बड़ी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में 28 शिकायतें सामने आई हैं, जो चिंताजनक है।
 
उन्होंने कहा कि जहां भी गड़बड़ी और हिंसा हुई है, वहां पुनर्मतदान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि 4 मई के बाद बड़े स्तर पर दोबारा मतदान होता है, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने जैसी स्थिति बन सकती है।चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। जहां भी शिकायतें सही पाई जाएंगी, वहां तुरंत कार्रवाई करते हुए दोबारा मतदान कराया जाएगा। हालांकि आयोग ने यह भी कहा कि इस बार पहले के मुकाबले अधिकतर स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा है, जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों की अहम भूमिका रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: