Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ऐसा क्या हुआ कि एक बुजुर्ग ने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचारियों से मिलकर काम करने का लगाया आरोप,आयुक्त को सहन नहीं हुआ बदबू, तुरंत मंगवाये मास्क, देखे वीडियों

rk
1 week ago
ऐसा क्या हुआ कि एक बुजुर्ग ने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचारियों से मिलकर काम करने का लगाया आरोप,आयुक्त को सहन नहीं हुआ बदबू, तुरंत मंगवाये मास्क, देखे वीडियों


ऐसा क्या हुआ कि एक बुजुर्ग ने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचारियों से मिलकर काम करने का लगाया आरोप,आयुक्त को सहन नहीं हुआ बदबू, तुरंत मंगवाये मास्क, देखे वीडियों
बीकानेर। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा सोमवार को उस समय खुलकर सामने आ गया, जब नगर निगम पेट्रोल पंप के पास सडक़ पर लंबे समय से फैली गंदगी का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम आयुक्त का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। क्षेत्रवासियों ने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद गंदगी नहीं हटाई जा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों ने निगम की गाड़ी को रोककर आयुक्त को जमकर खरी-खरी सुनाई। लोगों का कहना था कि सडक़ किनारे जमा कचरे और गंदगी से उठ रही दुर्गंध के कारण क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है, लेकिन निगम प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। एक बुजुर्ग ने कहा कि अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम को पिछले दो साल से लगातार पत्र लिख रहे है, परंतु कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन भ्रष्टाचारियों से मिला हुआ है, जिसके कारण आम-आदमी की समस्या को सुना नहीं जा रहा।
विरोध के दौरान एक दिलचस्प स्थिति तब बनी, जब मौके पर फैली बदबू से परेशान नगर निगम आयुक्त ने तुरंत मास्क मंगवाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आयुक्त कुछ मिनट भी वहां की दुर्गंध सहन नहीं कर पाए, जबकि स्थानीय लोग लंबे समय से उसी गंदगी और बदबू के बीच रहने को मजबूर हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अधिकारी कुछ मिनटों तक बदबू बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो आम नागरिकों की परेशानी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। लोगों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग करते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बताई।
विरोध और नाराजगी के माहौल के बीच नगर निगम आयुक्त मौके से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस दौरान मीडिया से भी कोई बातचीत नहीं की। घटना के बाद क्षेत्र में निगम की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: