Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऐसा क्या हुआ  कि सोमवार को बंद रहेगी निजी स्कूलें

1 week ago
ऐसा क्या हुआ  कि सोमवार को बंद रहेगी निजी स्कूलें


ऐसा क्या हुआ  कि सोमवार को बंद रहेगी निजी स्कूलें
बीकानेर।  स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), राजस्थान की बीकानेर देहात कमेटी की बैठक धोबी दौरा स्थित प्रदेश कार्यालय में कृपाल दान चारण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी स्कूल स्वेच्छा से बंद रहेंगे और संचालक शिक्षा निदेशालय पर होने वाले प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में भाग लेंगे।एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शैलेष भदानी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा गत 2 जुलाई को  शाला संबलन मोबाइल ऐप के माध्यम से गैर-सरकारी विद्यालयों के अनिवार्य मासिक निरीक्षण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ा विरोध किया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि इस आदेश से प्रदेश में इंस्पेक्टर राज कायम होगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे निजी विद्यालय अत्यंत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि आरटीई अधिनियम 2009 और राजस्थान गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 के तहत मान्यता प्राप्त स्कूलों को प्राप्त स्वायत्तता पर यह आघात है। सरकारी और निजी विद्यालयों के संसाधन और कार्यप्रणाली अलग हैं, अत: दोनों का मूल्यांकन एक ही पैमाने से करना न्यायसंगत नहीं है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: