Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऐसा क्या हुआ कि बीकानेर आये नगरीय निकाय मंत्री परिवादी पर भडक़े,विधायक की बात पर ओर भडक़े मंत्री

1 month ago
ऐसा क्या हुआ कि बीकानेर आये नगरीय निकाय मंत्री परिवादी पर भडक़े,विधायक की बात पर ओर भडक़े मंत्री


ऐसा क्या हुआ कि बीकानेर आये नगरीय निकाय मंत्री परिवादी पर भडक़े,विधायक की बात पर ओर भडक़े मंत्री
बीकानेर। प्राय देखा जाता है मंत्री विवादित बयान देकर या और किसी कारण हमेशा सुर्खिया में रहते है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को हुआ जहां नगरीय निकाय मंत्री झाबर सिंह खर्रा अचानक एक परिवादी पर भडक़ गये। जानकारी के अनुसार  नगरीय निकाय मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी अपने बड़बोलेपन के चलते बुधवार को चर्चाओं में आ गये। बीकानेर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे झर्रा के समक्ष एक परिवादी गोपाल किराडू जब बीडीए की शिकायत लेकर पहुंचा तो उसकी समस्या का समाधान करने की बजाय उन्होंने बहुत कुछ सुना दिया। बताया जा रहा है कि मंत्री ने परिवादी गोपाल किराडू ने जब मंत्री से मिलने का मौका नहीं मिला की बात कहने पर भडक़ उठे और उन्होंने यहां तक कह दिया कि आप जैसे कई आते है। पता चला है कि परिवादी ने अपने पुश्तैनी कागजात की फाइल बीडीए द्वारा खोने की शिकायत लेकर पहुंचे जब मंत्री से फरियाद लगाई तो मंत्री खर्रा ने कहा तुम जैसे चाहोगे वैसे समय नहीं मिलेगा। तुम्हे पेट में दर्द होता है,जब तुम कभी भी आ जाते हो। पेट के दर्द का इलाज नहीं करवाना सिर्फ नौटंकी करनी है। मेरे 55 साल के सार्वजनिक जीवन में तुम जैसे कई लोग देखें है।ज्यादा हो हल्ला न तो आज बर्दाश्त है और न ही कल। जिसके बाद परिवाद वहां से हाथ जोड़ते हुए बाहर निकल गया। इस दौरान कुछ भाजपाई नेताओं ने परिवादी की बात को सही भी बताया।
टोकन मनी बिना नहीं होता काम
परिवादी गोपाल किराडू ने सार्वजनिक रूप से मंत्री झाबर सिंह के सामने बीडीए अधिकारियों व कार्मिकों पर आरोप लगाएं कि टोकन मनी बिना कोई काम नहीं करते। किराडू की बात का भाजपा के वहां खड़े नेताओं ने समर्थन भी किया। लेकिन खुलकर कोई बोल नहीं पाया। इस बीच विधायक जेठानंद व्यास ने भी मंत्री के कानों में कुछ कहने के बाद मंत्री ओर भडक़ गये।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: