Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ऐसा क्या हुआ कि सदर थाने के तीन कांस्टेबलों को ग्रामीण थानों में तबादला किया

rk
4 months ago
ऐसा क्या हुआ कि सदर थाने के तीन कांस्टेबलों को ग्रामीण थानों में तबादला किया


ऐसा क्या हुआ कि सदर थाने के तीन कांस्टेबलों को ग्रामीण थानों में तबादला किया
बीकानेर।  बीकानेर के सदर पुलिस थाने में तैनात तीन कांस्टेबलों का ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफर कर दिया गया है। अचानक जारी हुआ यह आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। कांस्टेबल अभिषेक, बाबूसिंह और रामरख सदर पुलिस थाने में तैनात में तैनात थे। एसपी कावेन्द्रसिंह सागर ने आदेश जारी कर तीनों कांस्टेबल को ग्रामीण इलाकों के थानों में ट्रांसफर किया है। अभिषेक को बज्जू, बाबूसिंह को दंतौर और रामरख को छत्तरगढ़ पुलिस थानों में ट्रांसफर किया गया है। अचानक जारी हुए तीनों कांस्टेबल के ट्रांसफर आदेश चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले दिनों सदर थाना पुलिस ने भुट्टों का बास निवासी हिस्ट्रीशीटर रसीद उर्फ लाला के घर दबिश देकर 5.29 ग्राम एमडी और उससे 17 लाख रुपए बरामद किए थे।तीनों कांस्टेबल के ट्रांसफर रसीद के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के बाद किए गए हैं। माना जा रहा है कि ट्रांसफर आदेश शिकायत मिलने पर जारी किए गए। तीनों को सदर थाने से हटाना था। उन्हें थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजने की बजाय ग्रामीण एरिया में ट्रांसफर किया गया है। गौरतलब है कि भुट्टों के बास, सुभाषपुरा और उसके आसपास के इलाकों में लंबे समय से मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं। पुलिस वहां दबिश देकर अंकों बार नशा बरामद कर चुकी है और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता भगवानसिंह मेड़तिया पुलिस की मिलीभगत के आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल पुलिसकर्मियों की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #crime news
Share: