Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऐसा क्या हुआ कि इस पार्षद ने निगम आयुक्त के सामने ही जमीन पर सिर दे मारा, सभी पार्षद रह गये हक्के बक्के

Bansal
shiv
shiv2
6 hours ago
ऐसा क्या हुआ कि इस पार्षद ने निगम आयुक्त के सामने ही जमीन पर सिर दे मारा, सभी पार्षद रह गये हक्के बक्के


ऐसा क्या हुआ कि इस पार्षद ने निगम आयुक्त के सामने ही जमीन पर सिर दे मारा, सभी पार्षद रह गये हक्के बक्के


बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में गुरुवार दोपहर 1 बजे हंगामा हो गया। 1 महीने से सफाई न होने से नाराज वार्ड 37 से भाजपा के पार्षद श्याम सिंह हाडला ने गुस्से में जमीन में सिर दे मारा। वार्ड की बिगड़ी सफाई व्यवस्था और कचरा गाड़ी न आने से नाराज पार्षद ने निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी के सामने अपने कपड़े फाड़ लिए। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया।
इकमिशनर के चैंबर में स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सिंह धनकड़ भी बैठे थे। पार्षद ने गुस्से में उनसे कहा- ऐसी-तैसी कर रखी है, वार्ड मेंज्.फील्ड में जाते नहीं हो और काम ले रखा है। इस्तीफा दे दे शर्म नहीं आती है।
अब पढि़ए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बीकानेर नगर निगम की कचरा गाड़ी लोगों के घरों से कचरा नहीं उठा रही है। कचरा संग्रहण करने वाले वाहन ड्राइवरों को फोन करने पर वो बात भी नहीं करते हैं। इसके कारण पार्षदों को लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। इसी बात से परेशान होकर क्चछ्वक्क के पार्षद श्याम सिंह हाडला कमिश्नर के पास पहुंच गए।
निगम पहुंचने पर कमिश्नर और पार्षद में बीच बातचीत हुई। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो श्याम सिंह भडक़ गए। अचानक गुस्से में जमीन पर बैठकर अपने सिर को जमीन पर दे मारा।
हालांकि, बाद में चैंबर में मौजूद पुलिस अधिकारी प्रदीप चारण ने श्याम सिंह को उठाया और कमिश्नर के कमरे से बाहर ले गए। इससे पहले नगर निगम के हॉल में भी कमिश्नर और हाडला आमने-सामने आ गए। यहां फिर से गुस्साए श्याम सिंह ने अपनी शर्ट को फाड़ ली और विरोध करने लगे।
हाडला बोले- पुराने टेंडर को खत्म कर दिया, नया भी ढंग का नहीं
श्याम सिंह हाडला ने कहा- दीपावली आ रही है, महिलाएं घरों में साफ-सफाई करके कचरा बाहर रखना चाहती है लेकिन बाहर गाड़ी नहीं आ रही। पुराने टेंडर को खत्म कर दिया, नया भी ढंग से नहीं किया। अधिकारियों की लापरवाही से अब तक हर मोहल्ले में कचरे वाली गाड़ी नहीं आ रही है। कुछ अधिकारी इस टेंडर में लिप्त हैं। इसलिए गुस्सा आ गया। लोग पार्षदों पर नाराज हो रहे हैं, ऐसे में अधिकारियों के सामने सिर फोडऩे का ही विकल्प है। मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: