Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

गरीब के आसियने में लगी आग तो आगे आए समाजसेवी युवा

rk
1 week ago
गरीब के आसियने में लगी आग तो आगे आए समाजसेवी युवा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 4 में 25 मई की सुबह अज्ञात कारणों से एक झोंपड़ी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि झोंपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। झोंपड़ी में पत्नी और अपनी पांच नन्ही बेटियों के साथ रह रहा नानक राम लुहार पलभर में खुले आसमान के नीचे आ गया।

 


घटना की सूचना पर टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए। इस दौरान टीम को नानक राम की आर्थिक स्थिति का पता चला तो संस्था ने सोशल मीडिया के माध्यम से सहयोग की अपील की। अपील के बाद बड़ी संख्या में भामाशाह और समाजसेवी मदद के लिए आगे आए।

 


देखते ही देखते लोगों के सहयोग से गुरुवार को नानक राम की झोंपड़ी फिर से तैयार हो गई। इसके साथ ही परिवार को करीब छह महीने का राशन, जरूरत का घरेलू सामान और हजारों रुपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई गई।
सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स और सहयोग करने वाले भामाशाहों की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं और हर जरूरतमंद परिवार के बुरे वक्त में समाज को इसी तरह साथ खड़ा होना चाहिए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: