Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अवैध खेजड़ी कटाई करते रोक रोकने पर मारपीट कर व गाड़ी में तोडफ़ोड़ की

rk
4 months ago
अवैध खेजड़ी कटाई करते रोक रोकने पर मारपीट कर व गाड़ी में तोडफ़ोड़ की


अवैध खेजड़ी कटाई करते रोक रोकने पर मारपीट कर व गाड़ी में तोडफ़ोड़ की
बीकानेर। नोखा के सोमलसर निवासी रुपाराम जाट ने नोखा थाने में अवैध खेजड़ी कटाई, मारपीट और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा सोमवार देर रात्रि में दर्ज करवाया।शिकायत के अनुसार, बीते दिन 1 फरवरी 2026 को शाम 8 से 8:30 बजे के बीच रामदेवरा रोड स्थित एक सोलर प्लांट पर खेजड़ी के पेड़ काटे जा रहे थे।रुपाराम जाट को सूचना मिली कि सोलर प्लांट पर खेजड़ी की कटाई हो रही है। वह कुम्भाराम और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां नारायण राठी, ऋषभ राठी, महेंद्र सिंह, हरिकिशन पंचारिया रोड़ा और हरिकिशन इंजीनियर खेजड़ी काटते हुए मिले। जब ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।महेंद्र सिंह खेजड़ी से भरी ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। हरिकिशन इंजीनियर, हरिकिशन पंचारिया रोड़ा, नारायण राठी और ऋषभ राठी एक कैंपर में बैठकर भागने लगे। उन्होंने ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। गाड़ी से लाठियां और रॉड निकालकर राकेश लेघा और धन्नाराम महिया के साथ मारपीट की गई, जिससे राकेश के पैर और धन्नाराम के हाथ में चोटें आईं।आरोप है कि इस दौरान रुपाराम की स्कॉर्पियो और थार गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए गए और दिनेश के साथ भी मारपीट की गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: