Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आखिर कहां गया चला गया शिक्षक महेन्द्र कुमावत, परिजन हुए परेशान, पुलिस व आमजन से मदद की लगाई गुहार

1 month ago
आखिर कहां गया चला गया शिक्षक महेन्द्र कुमावत, परिजन हुए परेशान, पुलिस व आमजन से मदद की लगाई गुहार


आखिर कहां गया चला गया शिक्षक महेन्द्र कुमावत, परिजन हुए परेशान, पुलिस व आमजन से मदद की लगाई गुहार
 बीकानेर।  बज्जू के धोरा बास निवासी एवं जोधपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षक महेंद्र कुमावत के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन पिछले दो दिनों से उनकी तलाश में जुटे हैं और आमजन से सहयोग की अपील की है।
जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमावत बज्जू से जोधपुर जाने के लिए लोहारट बस से रवाना हुए थे। उन्होंने परिजनों को जोधपुर जाने की जानकारी दी थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचने से चिंता बढ़ गई। जब उनके साथ कार्यरत शिक्षकों से संपर्क किया गया तो पता चला कि वे विद्यालय भी नहीं पहुंचे थे।
परिजनों के अनुसार इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनकी अंतिम लोकेशन जोधपुर क्षेत्र में मिली है। अचानक संपर्क टूट जाने के बाद परिवारजन और परिचित लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महेंद्र कुमावत के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल सूचना दें। इसके लिए सुनील गोदारा (मोबाइल नंबर 7568013210) और महेंद्र के भाई अभिषेक कुमावत (मोबाइल नंबर 8690875516) से संपर्क किया जा सकता है। परिजनों को उम्मीद है कि आमजन के सहयोग से महेंद्र कुमावत का जल्द पता चल सकेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: