Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

आखिर कौन था जिसने बीकानेर के इस चौकीदार को मौत के घाट उतारा, पुलिस के लिए ब्लाइण्ड मर्डर बना चुनौती,16 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

rk
1 month ago
आखिर कौन था जिसने बीकानेर के इस चौकीदार को मौत के घाट उतारा, पुलिस के लिए ब्लाइण्ड मर्डर बना चुनौती,16 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ


आखिर कौन था जिसने बीकानेर के इस चौकीदार को मौत के घाट उतारा, पुलिस के लिए ब्लाइण्ड मर्डर बना चुनौती,16 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में कैमल फार्म रोड़ के नजदीक मदन विहार कॉलोनी के निर्माणधीन मकान में बुजुर्ग चौकीदार भंवरलाल रेगर की गला रेत कर की गई हत्या की गुत्थी पुलिस के लिये अभी भी चुनौति बनी हुई है। 2 अप्रेल की रात
संगीन हालातों में हुई इस वारदात की तहकीकात में जुटी पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं जुटा पायी है। हालांकि वारदात की कड़ी से कड़ी जोड़ कर जांच कर रही पुलिस कई संदिग्धों को निगरानी में लेकर उनसे पूछताछ कर चुकी है लेकिन हत्यारों का
चेहरा अभी पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पायी है कि अज्ञात हत्यारों किन कारणों के चलते निर्ममता से बुजुर्ग चौकीदार को मौत के घाट उतारा। हालांकि पुलिस ने मौका ए वारदात से कई अहम साक्ष्य सबुत जुटाए है
लेकिन इन साक्ष्य सबुतों से अभी वारदात की कड़ी नहीं जुड़ पा रही है। जानकारी में रहे कि मृतक भंवरलाल रेगर (70) मदन विहार कॉलोनी, शिवबाड़ी के निवासी थे। वे निर्माणधीन मकान में चौकीदारी कर रहे थे। 2 अप्रैल को अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं
मिल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं जुटा पायी है। वहीं इस वारदात के बाद इलाके में दशहत का माहौल बना हुआ है। इलाके के लोगों में अभी भी इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर कौन है अज्ञात कातिल
जिसने नींद में सोए चौकीदार का बेरहमी से गला रेत दिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: