Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सामाजिक व धार्मिक संगठनों और मातृशक्ति के सहयोग से इस वर्ष नववर्ष को अभूतपूर्व स्तर पर मनाने की तैयारी

rk
3 months ago
सामाजिक व धार्मिक संगठनों और मातृशक्ति के सहयोग से इस वर्ष नववर्ष को अभूतपूर्व स्तर पर मनाने की तैयारी


सामाजिक व धार्मिक संगठनों और मातृशक्ति के सहयोग से इस वर्ष नववर्ष को अभूतपूर्व स्तर पर मनाने की तैयारी
 बीकानेर।  बीकानेर महानगर में इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी भारतीय नववर्ष (विक्रम संवत 2083) को एक भव्य समाजोत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। सर्व हिंदू समाज, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों और मातृशक्ति के सहयोग से इस वर्ष नववर्ष को अभूतपूर्व स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस आयोजन के सुचारू संचालन के लिए भारतीय नव वर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर  का गठन किया गया है।
​समिति ने प्रेस वार्ता कर आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की है, जिसका उद्देश्य समाज को एक मंच पर जोडऩा और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सशक्त करना है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
​गणेश बोथरा बने समिति के अध्यक्ष, 7 मार्च को कार्यालय का उद्घाटन
आयोजनों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी  गणेश  बोथरा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजेश जी चूरा व रामलाल  कुम्हार (उपाध्यक्ष), भंवर  पुरोहित व नवीन सिंह जी (महामंत्री), तथा मनोहर जी स्वामी (कोषाध्यक्ष) व किशोर  बांठिया (सह-कोषाध्यक्ष) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आगामी 7 मार्च 2026 (शनिवार) को सायं 6:15 बजे गोकुल सर्किल स्थित जसोदा भवन में समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन सुंदरकांड पाठ के साथ किया जाएगा।
​4 से 10 मार्च तक चलेगा जन-जागरण अभियान
नववर्ष के प्रति उत्साह का वातावरण बनाने के लिए 4 मार्च से 10 मार्च 2026 तक महानगर के विभिन्न मोहल्लों में विशेष कार्यक्रम होंगे। इनमें होली स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकें, शंखनाद और घरों में दीप प्रज्वलन जैसे कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को इस उत्सव से जोड़ा जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: