महिला ने अपने देवर पर गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से मारपीट
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में घर को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक महिला ने अपने देवर पर गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिवादिया सोना राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसके काका ससुर रामसिंह के साथ घर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते 22 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे रामसिंह का पुत्र त्रिलोक सिंह उसके घर के सामने आया और फोन कर उसे नीचे बुलाया।महिला का आरोप है कि नीचे आने पर त्रिलोक सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर हाथापाई करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। रिपोर्ट में जान से मारने तथा घर पर कब्जा करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।महिला के अनुसार घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा कराए गए निरीक्षण में उसके दाएं हाथ और दाएं पैर के घुटने पर पट्टी बंधी मिली, जबकि बाएं पैर की जांघ, पेट के ऊपर तथा बाएं हाथ की कोहनी पर चोट के निशान पाए गए।महिला ने रिपोर्ट में अपने काका ससुर, उनके पुत्र तथा परिवार से खतरा बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोटगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआई प्रवीण को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ