महिला की पानी की टंकी में डूबने से हुई मौत, मामला दर्ज
पांचू। पांचू थाना क्षेत्र में पानी की टंकी से पानी निकालते समय डूबने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा 27 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे पांचू गांव में हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका के पति 25 वर्षीय आसू सिंह पुत्र पुरन सिंह राजपूत निवासी पांचू ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी सोनू कंवर सुबह करीब 6:30 बजे पानी की टंकी से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान वह पानी की टंकी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। मृतका सोनू कंवर पुत्री दयाल सिंह राजपूत निवासी सीकर बताई है।
मृतका के पति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज की है। मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जाँच एसडीएम प्रिया बजाज को सौंपी है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ