Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ट्रेन में अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Bansal
7 hours ago
ट्रेन में अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ट्रेन में अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

बीकानेर। ट्रेन में सफर कर रही 60 वर्षीय महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम एंबुलेंस लेकर लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला को ट्रेन से उतारकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी निवासी बलवीर कौर पत्नी मोहन सिंह परिवार सहित बीकानेर क्षेत्र में मजदूरी करने गई हुई थी। मंगलवार को वह ट्रेन से वापस हनुमानगढ़ लौट रही थी। इसी दौरान सफर के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स की टीम ट्रेन के लूणकरणसर पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही महिला को उतारकर तत्काल लूणकरणसर उपजिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: