कंवरसेन लिफ्ट नहर में महिला के गिरने की आशंका, नहर किनारे चप्पले मिली
कंवरसेन लिफ्ट नहर में महिला के गिरने की आशंका, नहर किनारे चप्पले मिली
महाजन। समीपवर्ती मोखमपुरा गांव के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में एक महिला के गिरने की आशंका जताई जा रही है। नहर किनारे चप्पलें मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान शुरू करवाया।जानकारी के अनुसार मोखमपुरा के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर के किनारे चप्पलें मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद नहर में महिला के गिरने की आशंका जताई गई। महिला की पहचान मोखमपुरा निवासी गीता बांवरी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश कर रही है। फिलहाल महिला के नहर में गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ