Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: महिला को लापरवाही पड़ी भारी, स्प्रे के डिब्बे से पानी पीने से हुई मौत

2 days ago
बीकानेर: महिला को लापरवाही पड़ी भारी, स्प्रे के डिब्बे से पानी पीने से हुई मौत

बीकानेर: महिला को लापरवाही पड़ी भारी, स्प्रे के डिब्बे से पानी पीने से हुई मौत 

बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई। घटना चक 4 के डब्ल्यूएसएम क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां खेत में काम के दौरान अनजाने में जहरीले स्प्रे के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बास करणीसर निवासी भगवानाराम पुत्र गोमंदराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई धनाराम चक 4 के डब्ल्यूएसएम क्षेत्र में सब्जी की खेती करता है। शनिवार को घटना के दिन धनाराम खेत में फसल पर कीटनाशक स्प्रे कर रहा था।

इसी दौरान उसकी पत्नी संगीता अपने पति के लिए चाय लेकर खेत पर पहुंची। काम के दौरान प्यास लगने पर संगीता ने पास में रखे स्प्रे के डिब्बे को पानी समझकर उससे पानी पी लिया। बताया जा रहा है कि उस डिब्बे में कीटनाशक मिला हुआ था, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन तुरंत संगीता को इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: