खुलासा न्यूज,बीकानेर। पीहर आई हुई महिला की अचानक तबीयत खराब होने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हदां पुलिस थाना क्षेत्र के भेलू की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता हीराराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी जमना भेलू गांव में आई हुई थी। जहां पर अचानक उसके सीने में दर्द और उल्टियां होने लगी। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ