बीकानेर : पानी की होद में सड़ी-गली अवस्था में महिला का शव मिला
बीकानेर : पानी की होद में सड़ी-गली अवस्था में महिला का शव मिला
बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना 30 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे शहर किशनायत टेचरी फांटे के पास की है। इस संबंध में देशनोक निवासी जयचंद ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
परिवादी के अनुसार शहर किशनायत क्षेत्र में पानी की होद में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला, जो सड़ी-गली हालत में था। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ