Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवकों ने लडक़ी का अपहरण कर ले गये, बाद में घर में हुई बड़ी चोरी, चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज

4 months ago
युवकों ने लडक़ी का अपहरण कर ले गये, बाद में घर में हुई बड़ी चोरी, चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज


युवकों ने लडक़ी का अपहरण कर ले गये, बाद में घर में हुई बड़ी चोरी, चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। कोलायत तहसील के हदां थाना क्षेत्र के मोडिया गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पीडि़त परिवार ने  अपनी बेटी के अपहरण और उसके बाद घर में हुई जेवरात व नकदी की चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के  बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी प्रेमाराम बेलदार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उनकी पुत्री का 25 अक्टूबर, 2025 को सुबह के समय उस वक्त  अपहरण कर लिया गया था जब वह घर से बाहर गई थी। आरोप है कि देवाराम और प्रकाशराम नामक व्यक्तियों ने अपने अन्य  साथियों के साथ मिलकर युवती को सफेद रंग की गाड़ी में जबरन अगवा किया। इस घटना के बाद प्रार्थी की माता सदमे में चली गईं  और पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया।
पीडि़त का आरोप है कि इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी बीरबलराम, भजनाराम, भोमादेवी और रेखा ने देर रात उनके घर में  घुसकर बेटी की शादी के लिए रखे सोने-चांदी के जेवरात और 1,00,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। प्रार्थी ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों से इस बारे में बात की, तो उन्होंने पहले सामान लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में साफ इनकार कर दिया और धमकी भी दी।पुलिस और उच्चाधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने पर पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कोलायत के आदेश पर अब आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल दौलतराम को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: