Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में हीटवेव का यलो अलर्ट, इस वजह से बढ़ेगी गर्मी

2 weeks ago
राजस्थान में हीटवेव का यलो अलर्ट, इस वजह से बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान में हीटवेव का यलो अलर्ट, इस वजह से बढ़ेगी गर्मी  


बीकानेर। राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 10 और 11 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर समेत 4 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बाड़मेर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ, यह प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। साथ ही राज्य में अगले एक सप्ताह में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज होने की आशंका है। वहीं, इस साल गर्मी का दौर लंब चल सकता है। अमेरिकी मौसम एजेंसी के अनुसार अलनीनो के कारण मानसून भी डिस्टर्ब हो सकता है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के अधिकांश शहरों में सोमवार को आसमान साफ रहा। दिनभर तेज धूप रही। पिलानी, चिड़ावा क्षेत्र में दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट हुई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, पिलानी में 39.5 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में बारिश कम हुई। सूर्य की गर्मी सीधे सतह तक पहुंचने से सतह गर्म हो रही है। पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अमेरिकी मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार अगले तीन महीने ला-नीना और अलनीनो परिस्थिति के आसार नहीं है। जून के शुरुआत में अलनीनो दस्तक दे सकता है। इसी दौरान मानसून की एंट्री होती है। इसलिए मानसून बिगड़ सकता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: