Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान में चलेगी तेज धूलभरी आंधी, बीकानेर समेत 30 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

rk
jeevan 2
14 hours ago
राजस्थान में चलेगी तेज धूलभरी आंधी, बीकानेर समेत 30 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में चलेगी तेज धूलभरी आंधी, बीकानेर समेत 30 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में तेज धूलभरी आंधी, झोंकेदार हवाओं और हल्की बारिश का दौर देखने को मिला। राहत की बात यह रही कि प्रदेश में कहीं भी हीटवेव दर्ज नहीं की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 17 से 22 जून तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज रेतीली आंधी और बारिश की जारी रहने की संभावना है। वहीं केंद्र ने गुरुवार को राजस्थान के 30 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इधर प्री-मानसून के चलते बीते एक दिन में देश में सबसे अधिक 50.4 मिमी बारिश पिलानी (झुंझुनूं) में दर्ज की गई। इसके अलावा सूरतगढ़ में 29मिमी, सीकर में 25मिमी, श्रीगंगानगर में 11.2मिमी और झुंझुनूं में 10मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कई अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश दर्ज हुई। आंधी-बारिश से पिलानी में दिन का पारा 13 और चूरू में 12.2 डिग्री सामान्य से कम दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां फिलहाल बनी हुई हैं। अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में तेज रेतीली आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, हालांकि आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: