Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

गर्मी के बीच राहत की फुहार, 18, 19 मार्च को 37 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

rk
2 months ago
गर्मी के बीच राहत की फुहार, 18, 19 मार्च को 37 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

 गर्मी के बीच राहत की फुहार, 18, 19 मार्च को 37 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण राजस्थान में भीषण गर्मी के तेवर आंशिक रूप से कम होने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इससे पहले जयपुर, झुन्झुनूं, बीकानेर सहित कई जिलों शनिवार देर रात बूंदाबांदी भी हुई वहीं वहीं, खैरथल तिजारा जिले के टपूकड़ा में रविवार सुबह ओले गिरने से पारे में गिरावट दर्ज हुई। अचानक बदले मौसम से रात के तापमान में दो तीन डिग्री की गिरावट पर गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने सोमवार को 10 जिलों में हल्की बौछारें गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 से 21 मार्च के मध्य एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। विक्षेभ के असर से 18 मार्च को जोधपुर बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 19-20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में 18 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 18 मार्च को बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना- कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर,नागौर, पाली, फलोदी, श्रीगंगानगर जिलों में 40 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

19 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आगामी 19 मार्च को अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल- तिजारा, कोटा, कोटपूतली- बहरोड, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना- कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर,नागौर, पाली, फलोदी, श्रीगंगानगर जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश व कहीं कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: