Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई योग जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश

1 month ago
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई योग जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई योग जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश
बीकानेर। दिनांक 20 जून 2026,भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत, बीकानेर के तत्वावधान में मुरलीधर व्यास नगर रोड स्थित बाबा रामदेव पार्क में संचालित निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज  भव्य योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ नत्थूसर बास होलीका चौक से प्रारंभ हुआ बच्चों व‌ युवाओं ने हाथों में योग जागरूकता संबंधी बैनर एवं संदेश लिए हुए "करें योग – रहें निरोग", "योग अपनाएँ – स्वस्थ जीवन पाएँ" जैसे प्रेरणादायी नारों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। रैली के माध्यम से नागरिकों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित जीवन जीने की भारतीय जीवन-पद्धति है। ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों में योग, खेल, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक संस्कारों का विकास किया जा रहा है।
इस अवसर पर युवा भारत के युवा प्रभारी भवानी शंकर सांखला,विकास जोशी,महावीर ओझा, संजय धन्नाणी ,गुड्डू देवी, ऋषिका व्यास, शोभा कच्छावा कच्छावा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन बनाने तथा अधिकाधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया।
रैली के सफल आयोजन से क्षेत्र में योग के प्रति उत्साह का वातावरण बना तथा बच्चों के उत्साह और अनुशासन की सभी ने सराहना की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: