करंट की चपेट में आए युवा किसान की हुई मौत
श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के एक किसान पुत्र की कृषि कार्य करते हुए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से घर में मातम पसर गया और परिवार व मोहल्ले में भी माहौल गमगीन हो गया।सेरूणा थाना क्षेत्र में सेरूणा निवासी 30 वर्षीय पेमाराम पुत्र नेनकराम मेघवाल गांव की रोही में स्थित खेत में कृषि कार्य करते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी अकाल मौत हो गई। मृतक के चाचा कानाराम पुत्र तेजाराज मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भतीजा खेत में ट्रांसमीटर से करंट की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को ही पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल विनोद को दे दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ