Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पानी की डिग्गी में गिरी दो बहने, एक की डूबने से मौत, पढ़े खबर

1 week ago
बीकानेर: पानी की डिग्गी में गिरी दो बहने, एक की डूबने से मौत, पढ़े खबर
बीकानेर: पानी की डिग्गी में गिरी दो बहने, एक की डूबने से मौत, पढ़े खबर    
 
बीकानेर। जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में खेलते समय दो बहनों के पानी से भरी डिग्गी में गिर जाने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची की समय रहते जान बचा ली गई।  पुलिस के अनुसार, लूणकरणसर निवासी कालूराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई की दोपहर बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित पंजाबी ढाबा के पीछे खेत में उसकी दोनों बेटियां डिग्गी के पास खेल रही थीं। इसी दौरान अचानक दोनों बच्चियां डिग्गी में गिर गईं।
 
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी बेटी पिंकी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं छोटी बच्ची को पानी से निकालने में देर हो गई, जिसके कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। बीछवाल थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: