Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

लूडो खेल में जीती हुई रकम मांगने पर युवक के साथ की मारपीट, पुलिस में करवाया मामला दर्ज

rk
7 hours ago
लूडो खेल में जीती हुई रकम मांगने पर युवक के साथ की मारपीट, पुलिस में करवाया मामला दर्ज


लूडो खेल में जीती हुई रकम मांगने पर युवक के साथ की मारपीट, पुलिस में करवाया मामला दर्ज
 बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लूडो खेल में जीती हुई रकम मांगने पर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बिशनलाल वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि बस्ती, शिवबाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका पुत्र कुनाल मजदूरी का कार्य करता है। 12 जून को वह काम की तलाश में मूर्ति सर्किल गया हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार काम मिलने का इंतजार करते समय कुनाल और वीराराम वाल्मीकि के बीच लूडो खेला गया, जिसमें कुनाल करीब 400 रुपए जीत गया। आरोप है कि जीत की रकम मांगने पर वीराराम ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
परिवादी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वीराराम का भांजा भी मौके पर आ गया और दोनों ने मिलकर कुनाल के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके मुंह पर चोटें आईं।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र मीणा को सौंपी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: