Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

1 month ago
बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला 

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। भीनासर स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में घर के बाहर खड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने देर रात उसका ऑपरेशन किया। पुलिस के अनुसार, कुम्हारों का मोहल्ला निवासी बबलू  सोमवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान शिवलाल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में

आरोप है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने बबलू के पेट में चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक के पेट में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने देर रात उसका ऑपरेशन कर टांके लगाए। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: