Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्रीडूंगरगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

3 months ago
श्रीडूंगरगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

श्रीडूंगरगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई गोपीचंद ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे 26 वर्षीय सुभाष पुत्र चतराराम पुनिया ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक दो छोटे बच्चों का पिता था, जिनकी उम्र 5 और 3 वर्ष है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव द्वारा की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: