Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

1 week ago
खेत की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
खेत की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
 
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सेरूणा थाना क्षेत्र के देराजसर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत की पानी की डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार, देराजसर निवासी राकेश पुत्र गिरधारीदास स्वामी शनिवार दोपहर अपने खेत में कृषि कार्य के लिए गया था। खेत में पानी देने के लिए वह बूस्टर में पानी भरने डिग्गी के पास पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरी डिग्गी में गिर गया।
 
डिग्गी में डूबने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई पूर्णमल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि राकेश का विवाह जल्द होने वाला था और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। वहीं, उसके चचेरे भाई का विवाह भी तय था। ऐसे में इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
 
मृतक के चचेरे भाई इंद्रदास पुत्र रामदास की रिपोर्ट पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: