Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: युवक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, 2 लाख लेकर छोड़ा

1 month ago
बीकानेर: युवक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, 2 लाख लेकर छोड़ा

बीकानेर: युवक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, 2 लाख लेकर छोड़ा

खुलासा न्यूज़। लूणकरणसर कस्बे में बदमाशों द्वारा एक युवक के अपहरण और फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी और बाद में 2 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने के बाद उसे छोड़ दिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक घर से बाहर निकलता और बाहर खड़ी कैंपर गाड़ी नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के वार्ड संख्या 37 में सोमवार शाम कैंपर सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण किया। फिरौती की रकम मिलने के बाद आरोपियों ने युवक को करीब 20 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़ित सुरेन्द्र पीरतानी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें तीन युवकों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से दो नामजद हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि योगेश सिहाग, तेजाराम जाट और एक अन्य व्यक्ति कैंपर गाड़ी लेकर उसके घर पहुंचे और फोन कर उसे बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया, आरोपियों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल लिया, मोबाइल बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उसके भाई को फोन कर माली होटल पर 2 लाख रुपये लाने को कहा। जब भाई वहां पहुंचा तो किसी ने रुपये नहीं लिए। इसके बाद आरोपियों ने सत्यनारायण गोदारा के खाते में 2 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। रुपये मिलने के बाद आरोपी युवक को हरियासर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #khulasa
Share: