Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कंपनी की कथित लापरवाही से सडक़ दुर्घटना में में युवक बुरी तरह से हुआ घायल

rk
2 weeks ago
कंपनी की कथित लापरवाही से सडक़ दुर्घटना में में युवक बुरी तरह से हुआ घायल


कंपनी की कथित लापरवाही से सडक़ दुर्घटना में में युवक बुरी तरह से हुआ घायल
 बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली विभाग और एल एंड टी कंपनी की कथित लापरवाही से सडक़ दुर्घटना का मामला सामने आया है। चक 4 एलकेडी निवासी देवीलाल विश्नोई ने पुलिस थाना छत्तरगढ़ में लिखित रिपोर्ट देकर एल एंड टी कंपनी के ठेकेदार, एफआरटी सुपरवाइजर संदीप कुमार तथा अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट के अनुसार देवीलाल ने बताया कि उनका रिश्तेदार मांगीलाल विश्नोई 18 मई 2026 की शाम करीब 5:15 बजे अपनी मोटरसाइकिल से रावला मंडी से 13 एलकेडी लूणखां की ओर जा रहा था। इसी दौरान किशनपुरा क्षेत्र में सडक़ पर 11000 केवी बिजली लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि एल एंड टी कंपनी और कर्मचारियों ने सडक़ के बीचों-बीच बिजली के तार डाल रखे थे तथा वहां कोई चेतावनी चिन्ह या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।बताया गया कि सडक़ पर पड़े तार दिखाई नहीं देने के कारण मांगीलाल मोटरसाइकिल सहित तारों में उलझकर सडक़ पर गिर गया। हादसे में उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई और कई जगह फ्रैक्चर हो गया। दोनों हाथों में भी चोटें आईं। हेलमेट पहनने के कारण सिर बच गया, हालांकि कान के ऊपर चोट लगने से दर्द बना हुआ है।पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया कि यह हादसा कंपनी कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बताया कि सडक़ पर लाइन बिछाने का कार्य एल एंड टी कंपनी और एफआरटी सुपरवाइजर संदीप कुमार की देखरेख में चल रहा था। घटना के फोटो और वीडियो भी होने का दावा किया गया है।देवीलाल की लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: