कॉलेज जाने के लिए घर से निकला युवक नहीं लौटा वापस, चाचा ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
कॉलेज जाने के लिए घर से निकला युवक नहीं लौटा वापस, चाचा ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
बीकानेर। लिखमीसर उत्तरादा गांव से ही गुरुवार को कॉलेज जाने के लिए घर से निकला युवक वापस नहीं लौटा। युवक के निर्धारित समय तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ परिचितों से भी जानकारी ली गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद शुक्रवार को युवक के चाचा ने करीब 2 बजे सेरूणा पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ