Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

युवती की संदिग्ध परस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप

rk
4 months ago
युवती की संदिग्ध परस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप


युवती की संदिग्ध परस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप
 बीकानेर।  बज्जू थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत को लेकर एक मामला सामने आया है। पीडि़त पीसानाथ पुत्र जवाननाथ, निवासी बज्जू तेजपुरा हाल 931 आर.डी. पंवारवाला ने अपनी पुत्री करिश्मा के अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट इस्तगासा के तहत मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्री करिश्मा की शादी मूलनाथ पुत्र ईशरनाथ निवासी बज्जू तेजपुरा से हुई थी।मृतका के पिता ने बताया कि करिश्मा के साथ जबरन बलात्कार का मामला पहले भी दर्ज कराया गया था, जिसकी एफआईआर संख्या 189/2025 पुलिस थाना बज्जू में दर्ज है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
परिवादी ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे करिश्मा घर से बाहर गई, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि 27 दिसंबर 2025 को मूलनाथ ने पीडि़त के मोबाइल पर फोन कर कहा कि आपकी पुत्री हमारे कब्जे में है, आपको सुबह पता चल जाएगा।
पीडि़त पिता ने आरोप लगाया कि करिश्मा को धमकियां भी दी जाती रही थीं। करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर कुछ लोगों पर 10 लाख रुपये की मांग और मारपीट का आरोप लगाया था।
पीडि़त के अनुसार 28 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस थाना बज्जू से सूचना मिली कि करिश्मा की मृत्यु हो गई है। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री का अपहरण कर आपराधिक षड्यंत्र के तहत गला घोंटकर हत्या की गई।
प्रार्थी ने बताया कि घटना को लेकर उसने 28 दिसंबर 2025 को थाने में लिखित रिपोर्ट दी, इसके बाद 02 जनवरी को पुलिस अधीक्षक बीकानेर को भी प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: