युवती फिर दूसरी बार हुई लापता, एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
युवती फिर दूसरी बार हुई लापता, एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र के नगर पालिका क्षेत्र निवासी एक युवती के दूसरी बार लापता होने की जानकारी सामने आई है इससे पहले युवती लापता हुई थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश में मिली थी। नगर पालिका क्षेत्र निवासी युवती के लापता होने का दूसरी बार मुकदमा दर्ज हुआ है। परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसकी पुत्री 11 माह पहले भी घर से निकल गई थी उसको उदित चौधरी तहसील खुर्जा जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी द्वारा उसको ले जाया गया था। अब फिर उसी युवक पर बहला फुसलाकर जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और हेड कांस्टेबल छाजू राम को इस मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवती घर से कई दस्तावेज व नकदी भी साथ लेकर गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ