Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  बिना बताए घर से  लापता हुई युवती, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

3 months ago
बीकानेर:  बिना बताए घर से  लापता हुई युवती, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बीकानेर:  बिना बताए घर से  लापता हुई युवती, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
 
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने नापासर निवासी एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:15 बजे उसकी भतीजी बिना बताए घर से बैग लेकर निकल गई। बैग में कपड़े और अन्य जरूरी सामान था।
 
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। रिपोर्ट में नापासर निवासी घनश्याम पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: