Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मंदिर से दर्शन कर लौट रही युवतियों के साथ मारपीट, पुराने मामले को लेकर रंजिश रखने का आरोप

2 weeks ago
मंदिर से दर्शन कर लौट रही युवतियों के साथ मारपीट, पुराने मामले को लेकर रंजिश रखने का आरोप

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में दो युवतियों से मारपीट और हमला करने का एक मामला सामने आया है। पीडि़त पक्ष द्वारा पुलिस प्रशासन को दिए गए ज्ञापन के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच उनकी पुत्रियां लक्ष्मीनाथजी मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही थीं।

 

 आरोप है कि विश्वकर्मा गेट के पास पहुंचते ही किशन लाल पुत्र रामचंद्र, गौरीशंकर पुत्र किशन लाल, राजा, राहुल तथा उनके अन्य साथियों ने उनकी स्कूटी रुकवाकर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने युवतियों पर मिर्च पाउडर डालते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे हुकमाराम जावा भी कथित रूप से घायल हो गए।

 

पीडि़त परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी पहले से ही उनकी पुत्रियों पर बुरी नजर रखते थे। और पूर्व में भी परिवार को निशाना बना चुके हैं। परिवार के अनुसार आरोपियों ने पहले भी घर पहुंचकर परिवार की महिला सदस्य के साथ मारपीट का प्रयास किया था तथा घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को दो बार नुकसान पहुंचाया था।

 

परिवार का कहना है कि 10 मई और 23 मई 2026 को हुई घटनाओं के संबंध में भी नया शहर थाने में शिकायत और साक्ष्य उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और 9 जुलाई की घटना सामने आई। फिलहाल आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: