Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: युवक का अपहरण कर की मारपीट, जिंदा जलाने का भी प्रयास

1 month ago
बीकानेर: युवक का अपहरण कर की मारपीट, जिंदा जलाने का भी प्रयास

बीकानेर: युवक का अपहरण कर की मारपीट, जिंदा जलाने का भी प्रयास 

 

बीकानेर। अपहरण कर ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने तथा जिंदा जलाने का प्रयास का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जसरासर थाना क्षेत्र के कुकणिया बेरासर गांव निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर घर से कथित रूप से अपहरण कर ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने तथा जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस के अनुसार कुकणिया बेरासर निवासी मूलाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 4 जून को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी माता के साथ घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान नारायणराम और किशोर निवासी काकड़ा एक मोटरसाइकिल और एक कार में अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर पहुंचे।

परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन उसे वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी माता बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने कथित रूप से उनके पेट में लात मार दी, जिससे वह गिर गईं। बताया गया कि हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे जबरन वाहन में डालकर काकड़ा की ओर ले गए। जोगणिया बाला की ओरण में पहुंचने पर वहां रेखाराम जाट निवासी मेहरामसर तथा राजूराम जाट निवासी काकड़ा एक पिकअप वाहन लेकर पहुंचे। परिवादी का आरोप है कि पिकअप में लोहे के सरिए और रॉड रखे हुए थे तथा सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ सरियों और रॉड से मारपीट की। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसे जिंदा जलाने की नीयत से उसके शरीर पर पेट्रोल भी छिड़का। बाद में उसे बेहोशी की हालत में समझकर एक ट्यूबवेल पर ले जाया गया, जहां उसके शरीर पर पानी डाला गया तथा एक डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया गया। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर आरोपी वहां से हट गए। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सेवाराम को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: